Monday, October 27, 2014

Fwd: FW: Hindi Bhashya from M G Vaidya





 

 

 

बच्चों की शिक्षा और परिवार

 बच्चों की शिक्षा का प्रारंभ उनके परिवार से ही होना चाहिये। इस के लिये माता का बडा महत्त्व है। वीर अभिमन्यू जब अपनी माँ के गर्भ में था, तभी उसने भगवान् श्रीकृष्ण से चक्रव्यूह का भेद करने की कला सीख ली थी। इस प्रसंग को कपोलकल्पित समझकर उस पर अविश्‍वास करना योग्य नहीं। नया विज्ञान भी कहता है कि गर्भ पाँच महिनों का होने पर भ्रूण को संवेदना प्राप्त होती हैं। अनेक शिक्षित महिला डॉक्टर गर्भसंस्कार केंद्र चलाते हैं। गर्भवती स्त्री के वाचन का, व्यवहारों का तथा संस्कारों का भी परिणाम भ्रूणपर होता है।

 माता का सान्निध्य

मेरी दृष्टि से बच्चों की आयु के छ: वर्ष पूर्ण होने तक, उन्होंने अपनी माता के साथ ही रहना चाहिये। मैं प्राथमिक वर्गों के पूर्व, शिक्षा देने वाली व्यवस्था से अनुकूल नहीं हूँ। आज शिक्षित महिलाएं नौकरी करती हैं। डेढ-दो साल के बच्चों को एक तो नौकरानी के हाथ सौंपती हैं,या पालनाघर में भेजती हैं। और तीन साल पूरे होते ही उसे स्कूल भेजती हैं। यह पद्धति संस्कारों की दृष्टि से ठीक नहीं है। आखिर शिक्षा का उद्देश्य क्या है। पैसे कमाने की कला सिखाना यह शिक्षा का उद्देश्य नहीं हो सकता। शिक्षा के कारण व्यक्ति, समाज का अच्छा, शीलवान्,सभ्य नागरिक बने, यही शिक्षा का सही उद्दिष्ट है। और जिस वातावरण में, वह संस्कारक्षम अवस्था में रहता है, उस वातावरण का बडा महत्त्व है। ऐसा वातावरण परिवार में ही निर्माण करना सुलभ है। 

एक प्रयोग

बच्चों को अच्छे संस्कार प्राप्त हो इस लिये गर्भवती ने भी अच्छी किताबे पढनी चाहिये। हमने अठरा वर्षों तक अपने घर में चातुर्मास में प्रतिदिन रात को 9 से 10 बज तक अच्छे किताबों के सामूहिक वाचन का कार्यक्रम चलाया था। छोटे से छोटे बच्चों से लेकर, घर के सब लोग उस में शामिल हो यह नियम था। अडोस-पडोस के कुछ परिवार भी आते थे। अच्छे विचारों का आप ही आप प्रक्षेपण होता था। इस के सुफल हमने देखे हैं। हर घर में इस प्रकार अपने परिवारजनों के लिये, वर्ष में कुछ समय तक यह सामूहिक वाचन का प्रयोग हो। परिवारजनों के ज्ञान की भी वृद्धि होगी और संस्कार भी होंगे। संस्कार का अर्थ अच्छा होना। जैसा है वैसा रहना यह प्रकृति है। पशु प्रकृति से ही चलते हैं। किन्तु मानव संस्कृति-सम्पन्न हो सकता है। इस हेतु संस्कारों का विशेष महत्त्व है। संस्कार यानी वे उपाय हैं जिनसे मनुष्य शीलवान्, बलवान्, विजिगीषु और देशाभिमानी बन सकता है। ऐसे मनुष्य ही अपने समाज का गौरव बढा सकते है।

 नौकरी का सवाल

कोई सवाल करेगा कि क्या महिलाओं ने नौकरी नहीं करनी चाहिये। मैं कहूँगा कि अवश्य करें। किन्तु छोटे से छोटा बच्चा छ: वर्षों का होने के बाद। अच्छे परिवारों में महिलाओं के नौकरी की आर्थिक दृष्टि से आवश्यकता भी रहती नहीं। शिक्षित होने पर नौकरी करनीही चाहिये यह कौनसी रीत है। महिलाएं निजी व्यवसाय भी कर सकती हैं। ट्यूशन क्लासेस भी चला सकती हैं। आयु की जिस अवस्था में बच्चा अच्छे संस्कार ग्रहण कर सकता है, उस अवस्था में संस्कार देने की व्यवस्था हो, यह मेरे प्रतिपादन का मतलब है। 

परीक्षा की व्यवस्था

बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार हो, यह बात अब सर्वमान्य हो गयी है। वह ठीक ही है। किन्तु छ: वर्षों का होने के बाद ही वह पाठशाला जाये। आज के जमाने में गुरुकुल की व्यवस्था फिर से नहीं लाई जा सकती। किन्तु जैसा शिक्षा लेने का अधिकार है, वैसाही शिक्षा देने का भी अधिकार हो। शासन के द्वारा परीक्षा लेने की व्यवस्था हो। चार वर्षों के बाद, तथा 7 वी और 10 वी के पश्‍चात्, ऐसी शासन पुरस्कृत, किन्तु स्वत: में स्वायत्त और स्वतंत्र व्यवस्था हो। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर यह व्यवस्था बच्चों की परीक्षा लेगी। और उनके आगे बढने का मार्ग प्रशस्त करेगी। 

राष्ट्र के लिये

बच्चा पाठशाला में जाने लगने के पश्‍चात भी अपने घर का वातावरण संस्कारों के अनुकूल रखने का दायित्व माता-पिता का है। ऐसे प्राप्त संस्कार बच्चों को आयु के अठारह वर्ष पूर्ण होने के बाद उन्हे स्वतंत्रता रहे। मुझे विश्‍वास है कि संस्कारक्षम आयु में प्राप्त संस्कारों के कारण वह सभ्य, सच्छील, स्वाभिमानी, राष्ट्राभिमानी नागरिक के नाते अपने को प्रस्तुत करेगा। जिस से अपना राष्ट्र भी बडा होगा। आखिर राष्ट्र भी क्या होता है? राष्ट्र यानी लोग ही होते हैं। People are the Nation.और जैसे लोग होंगे वैसाही राष्ट्र होगा। लोगों से ही राष्ट्र बनता है। किसी व्यवस्था से नहीं। 

-मा. गो. वैद्य
दि. 13-10-2014

 

--

M G Vaidya,

09881717809




This email is free from viruses and malware because avast! Antivirus protection is active.



Sunday, October 26, 2014

Vijay Hindi Bhashya from M G Vaidya


विजिगीषा का महत्त्व 

विजिगीषा का अर्थ है, विजयकी इच्छा, विजय की आकांक्षा यह विजिगीषा मनुष्य जीवन को सार्थक बनाने में अत्यंत आवश्यक है। भगवान श्रीकृष्ण श्रीमद्भगवद्गीता में बताते हैं कि विश्‍व में दो प्रकार के लोग होते हैं। एक दैवीगुण संपदावाले और दुसरे आसुरी गुण संपदावाले। भगवान के शब्द हैं, 'द्वौ भूतसर्गो लोकेस्मिन्, दैव आसुर एव च' (अध्याय 16, श्‍लोक 6)। इन दैवी संपदावाले लोगों और आसुरी संपदावाले लोगों में संघर्ष अनिवार्य है। हम संघर्ष टालने का कितना भी प्रयत्न करें, वह आसुरी संपदावालों के हठधर्मिता के कारण असफल हो जाता है। फिर संघर्ष अपरिहार्य होता है। इस संघर्ष में विजय प्राप्त करना नितराम आवश्यक हो जाता है। यह विजय की आकांक्षा ही विजिगीषा है। 

रामायण का उदाहरण

रामायण का उदाहरण लीजिये। रावण सीता का अपहरण करता है। अंगद ने मनाया, विभीषण ने मनाया, फिर भी रावण मानता नहीं। 'मातृवत् परदारेषु' यह अपनी संस्कृति का एक आदर्श है। परस्त्री को माता के समान देखो, यह इसका अर्थ है। रावण नहीं मानता। युद्ध अटल हो जाता है। फिर युद्ध से डरना नहीं चाहिये।  प्रभु रामचंद्र को युद्ध करना ही पडता है। और वे इसमें विजय पाते हैं। 

भगवान श्रीकृष्ण

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में भी ऐसाही प्रसंग आता है। कौरव और पाण्डवों में युद्ध होता है। द्यूत में कौरवों की ओर से कुटिलमति शकुनी है। और पाण्डवोंकी ओर से युधिष्ठिर हैं। द्यूत में युधिष्ठिर हार जाते हैं। द्यूत की शर्त के कारण युधिष्ठिर को अपने भाईयों के साथ बारह वर्ष वनवास में, और एक वर्ष अज्ञातवास में रहना पडता है। अज्ञातवास में यदि उन को किसीने पहचाना तो उनको फिरसे 12 वर्षों का वनवास और एक वर्ष का अज्ञातवास भोगना पडेगा। यदि इस शर्त का परिपालन हुआ, तो कौरव प्रमुख दुर्योधन पाण्डवों का संपूर्ण राज्य उन्हें लौटाएगा। पाण्डव शर्त पूर्ण कर आते हैं। किन्तु दुर्योधन उनका राज्य लौटाने से मुकर जाता है। भगवान श्रीकृष्ण स्वयं मध्यस्थ बनकर आते हैं। और कहते हैं कि पूरा राज्य रहने दो, केवल पाँच गाँव दीजिये। दुर्योधन का उत्तर रहता है, पाँच गाँवों की क्या बात करते हो, सुई के नोंक पर रह सकेगी इतनी भी जमीन नहीं मिलेगी। 

अब युद्ध अटल हो जाता है। और युद्ध में विजय प्राप्त करना अनिवार्य रहता है। कुरुक्षेत्र के रण में 18 दिनों तक पाण्डवों और कौरवों के बीच घनघोर युद्ध होता है। इतना घनघोर की 18 अक्षौहिणी की विशाल सेना में से केवल दस लोग जीवित बचते हैं। पाण्डवों में सात और कौरवों में तीन. बस्स! 

कौरवों के पक्ष में बडे बडे रणधुरंधर हैं। भीष्माचार्य हैं, द्रोणाचार्य हैं, महारथी कर्ण हैं। विजय प्राप्त करने का मतलब होता है,इनको परास्त करना। मतलब होता है इनको मारना। फिर भगवान कृष्ण अपना कौशल दिखाते हैं। वे शत्रुओं की कमजोरी का ध्यान रखते हैं। युद्ध में इसकी बहुत आवश्यकता होती है। विजय पानी है तो दुष्मनों की दुर्बलता जाननी ही पड़ती है। इसलिए भगवान कृष्ण ने भीष्माचार्य के सामने शिखण्डी को खडा किया। भीष्माचार्य की प्रतिज्ञा थी कि जो नर भी नहीं, नारी भी नहीं,नपुंसक है, उसपर शस्त्र नहीं चलाएंगे। और अर्जुन ने शिखण्डी के पीछे खडे होकर भीष्माचार्य के ऊपर शरवृष्टि की। भीष्माचार्य रथ में गिर गये। कोई कहेगा कि यह पापमार्ग है। नहीं। हमनें नित्य संदर्भ ध्यान में लेना चाहिए। भीष्माचार्य की विजय होती तो राज्य भीष्माचार्य का नहीं होता। वह दुर्योधन का ही होता। उस दुर्योधन का कि जिसको कपट द्यूत से परहेज नहीं थी। अपनी भाभी को भर सभा में विवस्त्र करने की शरम नहीं थी। मतलब हैं, भीष्माचार्य जैसे ज्ञानी, सत्यप्रतिज्ञ पुरुष व्यक्ति का राज्य नहीं होता। वह दुष्ट दुर्योधन का होता। और भीष्म पितामह उसकी ओर से रणमैदान में खड़े थे। उन को मारना सत्पक्ष की विजय के लिए अवश्यंभावी था। 

अश्‍वत्थामा मृत:

भीष्माचार्य के पश्‍चात द्रोणाचार्य कौरव-सेना के सेनापति बने। वे पाण्डवों के भी गुरु थे। किन्तु दुर्योधन के पक्ष में थे। द्रोणाचार्य भी अत्यंत पराक्रमी थे। किन्तु उन की एक दुर्बलता थी। अपने पुत्र अश्‍वत्थामा पर उनका असीम प्रेम था। उनको परास्त करने के लिए अश्‍वत्थामा को मारना आवश्यक था। भीम ने अपना ही एक बडा हाथी, जिसका नाम अश्‍वत्थामा था, उसको मार डाला और द्रोणाचार्य सुन सके इतनी जोर से चिल्लाया कि 'अश्‍वत्थामा हत:'। द्रोणाचार्य ने उसकी बात को नहीं स्वीकारा और अभूतपूर्व पराक्रम प्रकट कर पाण्डवों की सेना की जबरदस्त हानि की। तब ़श्रीकृष्ण की सलाह से कि इस समय 'सत्यात् ज्याय: अनृतं वच:' यानी इस समय सत्य से असत्य बोलना श्रेयस्कर हैं, युधिष्ठिर ने 'अश्‍वत्थामा मृत:' यह कहा। आगे 'नरो वा कुंजरो वा'यानी 'आदमी या हाथी नहीं जानता' यह भी कहा। किन्तु रणवाद्यों की गंभीर आवाज में द्रोणाचार्य उसे नहीं सुन सके। उन्होंने शस्त्र नीचे डाल दिए। और धृष्टद्युम्न ने उनका शिरश्र्छेद किया। 

'क्व ते धर्मस्तदा गत:'

कर्ण के बारे में भी यही बात है। द्रोणाचार्य के पश्‍चात कर्ण कौरव सेना का सेनापति बना। अर्जुन के साथ युद्ध करते समय उसके रथ का एक पहिया जमीन में धस गया। तब, रथ से नीचे उतरकर कर्ण अर्जुन से कहता है, 'हे अर्जुन मैं नि:शस्त्र हूँ। और नि:शस्त्रों पर वार करना यह अधर्म है। तू धर्मयुद्ध के नियमों का जानकार है। अत: जरा रुक, मैं रथ का पहिया उपर उठाकर, तुझसे लडूंगा। मैं ना तुझसे डरता हूँ, ना कृष्ण से।' तब सचमुच अर्जुन थम जाता है, तब श्रीकृष्ण कहते हैं, 'इस पर बाण चलाओ। दुष्ट लोग जब संकट में पडते हैं, तब उनको धर्म का स्मरण होता है।' और कर्ण से सवाल करते हैं कि जब द्रौपदी को भर सभा में विवस्त्र करने का आप लोगों ने प्रयास किया तब तुम्हारा धर्म कहाँ गया था। 'क्व ते धर्मस्तदा गत:'। धर्मयुद्ध का नियम है कि एक व्यक्ति पर अनेकोंने शस्त्राघात नहीं करना चाहिए। तुम अनेकों ने अभिमन्यु को घेर कर उसकी हत्या की। तब 'क्व ते धर्मस्तदा गत:'। 'क्व ते धर्मस्तदा गत:', इस वचन से अन्त होनेवाले, भगवान श्रीकृष्ण के नौ प्रश्‍न महाभारत के कर्णपर्व में है। तात्पर्य यह है कि विजय पाने हेतु,शत्रु की दुर्बलताओंका भी ध्यान रखना चाहिए। हम भारतीय यह बात भूल गए। अत: पराक्रमी होते हुए भी हमें हार खानी पडी। इसके दो उदाहरण मैं यहां प्रस्तुत करता हूँ। 

पृथ्वीराज और घोरी

पहला उदाहरण पृथ्वीराज चौहाण का है। महम्मद घोरी ने पृथ्वीराज चौहाण के राज्यपर आक्रमण किया। लडाई में घोरी की हार हुई। घोरी पकडा गया। किन्तु घोरी ने गयावया करते ही पृथ्वीराज ने उसे छोड दिया। क्यों? उसने गलती से नहीं, सोच समझ के आक्रमण किया था। उसका दण्ड उसको मिलना आवश्यक था। एैसे ही राजा को 'युक्तदण्ड' कहते हैं। घोरी मुक्त होने का बाद स्वस्थ नहीं बैठा। उसने फिर से आक्रमण किया। अब बारी पृथ्वीराज के हार की थी। घोरी ने उसे छोडा नहीं। वह अपने राज में पृथ्वीराज को ले गया। मुसलमानों की रीत का अवलंबन कर उसको पहले अन्धा किया। और बाद में उसकी कत्ल की। विजय की परिपाटी पृथ्वीराज भूल गए। भारत में पश्‍चिम से आनेवाली मुसलमानी सत्ता का प्रारंभ हुआ। 

अल्लाउद्दीन खिलजी

दुसरा उदाहरण अल्लाउद्दीन खिलजी का। उसने चित्तौेड पर आक्रमण किया। क्योंकि चित्तौड नरेश की लावण्यवती पत्नी पद्मिनी उसे चाहिये थी। परस्त्री की चाह रखना अपने संस्कृति में महान पाप बताया हैं। किन्तु अल्लाउद्दीन भारत की संस्कृति को माननेवाला नहीं था। उसने पद्मिनी की बेशर्मी से मांग की। जब चित्तोड काबीज करना सम्भव नहीं हुआ, तो उसने शान्ति का नाटक रचा। कहा कि, 'पद्मिनी नहीं चाहिए, उस लावण्यवती को केवल देखना चाहता हूँ।' फिर भी राजपूत नहीं माने।  तो अल्लाउद्दीन ने कहा कि केवल आइने में उसे देखूंगा और चला जाऊँगा। राजपूत, अल्लाउद्दीन चित्तौड क्यों आया था, यही भूल गए। आयने में प्रतिबिम्ब दिखाने से लडाई टल सकती है, ऐसा सोचकर उसके लिए कबूल हो गये। अल्लाउद्दीन आया और आयने में पद्मिनी का सौंदर्य देखकर खुश हुआ। इस सब बातचीत में विश्‍वास निर्माण हुआ। और पद्मिनी के पतिदेव, मेहमान का आदर करने के लिए अल्लाउद्दीन को उसकी छावनी में छोडने के लिए उसके साथ गये। अल्लाउद्दीन ने वहीं उसे कैद किया और कहा कि पद्मिनी मिलेगी तभी छुटकारा होगा। राजपूत तो इसे माननेवाले नहीं थे। फिर लडाई हुई। बातचीत के दौरान, अल्लाउद्दीन के दूतों का किलेपर कई बार आवागमन हुआ। किले के दुर्बल स्थानों को उन्होंने देख लिया। वे किलेपर चढ गए। अपनी सतीत्व की रक्षा के लिए दो हजार राजपूत रमणीयोंने जौहर कर अपने देह अग्नि को समर्पित किए। पद्मिनी अल्लाउद्दीन को नहीं मिलीं। किन्तु चित्तौड उसके कब्जे में आ गया। विजिगीषा होती, तो अल्लाउद्दीन जब स्वयं पद्मिनी के रूप को आयने में देखने आया, तब जिंदा नहीं लौटता। 

छत्रपति शिवाजी

यह विजिगीषा छत्रपति शिवाजी महाराज में थी। विजापुर के बादशहा का सेनापती अफजल खाँ, दरबार में शिवाजी को जिन्दा या मरा पेश करता हूँँ, इस प्रतिज्ञा के साथ बडी भारी सेना लेकर निकला। शिवाजी के पास सेना छोटी थी। मैदान में अफजलखान कामुकाबला नहीं किया जा सकता था। अफजलखान की नीति थी, शिवाजी को कैसे भी करके मैदान में लाना। शिवाजी की नीति थी, कि अफजलखान को संकरी घाटी में लाना। शिवाजी को क्रोध के वश में लाने के लिए, अफजलखान ने समूचे महाराष्ट्र का अत्यंत पवित्र स्थल पंढरपुर का मंदिर भ्रष्ट किया। फिर भी शिवाजी शान्त ही रहे। फिर शिवाजी की कुलदेवता तुलजा भवानी के मन्दिर को उसने भ्रष्ट किया। फिर भी शिवाजी शान्त। शिवाजी ने भयभीत होने का बहाना धारण किया। मित्रता का हाथ बढाया। और अफजलखान को प्रतापगड की घनी झाडी में आने को प्रोत्साहित किया। दोनों की व्यक्तिगत भेेंट तय हुई। आलिंगन होते ही शिवाजी ने अपने बाघनख उसके पेट में घुसा दिए। कुछ लोग कहते हैं कि पहला वार अफजलखान ने किया और बाद में आत्मरक्षा के लिए शिवाजी ने बाघनख चलाए। यह सहीं नहीं है। मिर्झा राजा जयसिंह को लिखे पत्र में शिवाजी ने स्वयं लिखा है कि अफजलखान के प्रसंग में मैं पहला वार नहीं करता तो यह खत मैं कैसे लिख पाता। इस संपूर्ण प्रकरण में शिवाजी महाराज एक क्षण भी नहीं भूले कि अफजलखान उन्हें जिंदा या मरा, आदिलशाह के दरबार में हाजिर करने का बीडा उठा कर निकल पडा था। अल्लाउद्दीन के प्रसंगपर यदि चित्तौडगढ पर शिवाजी होते तो अल्लाउद्दीन जिंदा नहीं लौट पाता। 

विजिगीषा की महत्ता

मनुष्य जीवन में, जब आसुरी गुणोंवालों से मुकाबला होता है, तब विजय ही एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। आसुरी शक्ति को परास्त करना यहीं एकमात्र उद्देश्य होना चाहिए। अन्यथा आसुरी शक्तिवालों से दुनिया की रक्षा असंभव है। आखिर कीर्ति विजयी पुरुष की ही होती है।  महाकवि कालिदास अपने 'रघुवंश' महाकाव्य की प्रस्तावना में लिखते हैं कि मैं, किन गुणोंसे युक्त रघुवंश के राजाओं का वर्णन करने जा रहा हूँ। उनके अनेक गुणों में से ''यथाकालप्रबोधिनाम्'' (उचित समय पर जागनेवाले), 'यथापराधदण्डानाम्' (अपराध के अनुरूप दण्ड देनेवाले) और सबसे महत्त्वपूर्ण है 'यशसे विजिगीषूणाम्' (कीर्ति के लिए विजय की आकांशा रखनेवाले) इन गुणों का भी वर्णन करता है। विजिगीषा की ऐसी महत्ता है। राजपूत अत्यंत पराक्रमशाली थे, किन्तु विजयशाली नहीं बन पाए।

 

-मा. गो. वैद्य

2.10.14.

 

 

--

M G Vaidya, 09881717809




This email is free from viruses and malware because avast! Antivirus protection is active.


Friday, August 29, 2014

Ganesha

Sent from my iPhone

Wednesday, August 20, 2014

दोगुना शुल्क


 

दोगुना शुल्क
- सीताराम गुप्ता

एक युवक जो कि संगीत में निपुणता प्राप्त करने की इच्छा रखता था अपने क्षेत्र के सबसे महान संगीताचार्य के पास पहुँचा और उनसे बोला, ''आप संगीत के महान आचार्य हैं और संगीत में निपुणता प्राप्त करने में मेरी गहरी रुचि है। इसलिए आप से निवेदन है कि आप मुझे संगीत की शिक्षा प्रदान करने की कृपा करें।''

संगीताचार्य ने कहा कि जब तुम्हारी इतनी उत्कट इच्छा है मुझसे संगीत सीखने की तो आ जाओ, सिखा दूँगा। अब युवक ने आचार्य से पूछा कि इस कार्य के बदले उसे क्या सेवा करनी होगी। आचार्य ने कहा कि कोई ख़ास नहीं मात्र सौ स्वर्ण मुद्राएँ मुझे देनी होंगी।

''सौ स्वर्ण मुद्राएँ हैं तो बहुत ज़्यादा और मुझे संगीत का थोड़ा बहुत ज्ञान भी है पर ठीक है मैं सौ स्वर्ण मुद्राएँ आपकी सेवा में प्रस्तुत कर दूँगा,'' युवक ने कहा। इस पर संगीताचार्य ने कहा,
''यदि तुम्हें पहले से संगीत का थोड़ा-बहुत ज्ञान है तब तो तुम्हें दो सौ स्वर्ण मुद्राएँ देनी होंगी।''
युवक ने हैरानी से पूछा,
''आचार्य ये बात तो गणितीय सिद्धांत के अनुकूल नहीं लगती और मेरी समझ से भी परे है। काम कम होने पर कीमत ज़्यादा?''
आचार्य ने उत्तर दिया,
''काम कम कहाँ है? पहले तुमने जो सीखा है उसे मिटाना, विस्मृत कराना होगा तब फिर नए सिरे से सिखाना प्रारंभ करना पड़ेगा।''

वस्तुत: कुछ नया उपयोगी और महत्वपूर्ण सीखने के लिए सबसे पहले मस्तिष्क को खाली करना, उसे निर्मल करना ज़रूरी है अन्यथा नया ज्ञान उसमें नहीं समा पाएगा। सर्जनात्मकता के विकास और आत्मज्ञान के लिए तो यह अत्यंत अनिवार्य है क्योंकि पहले से भरे हुए पात्र में कुछ भी और डालना असंभव है।



-







The Hindu View Of Life


 

Book : The Hindu View Of Life by Radhakrishnan

 

The ease with which Hinduism has steadily absorbad the customs and ideas of peoples with whom it has come into contact is as great as the difficulty we feel in finding a common feature binding together its different forms. But, if there is not a unity of spirit binding its different expressions and linking up the different periods of its history into one organic whole, it will not be possible to account for the achievements of Hinduism.

Page 12.

 

As the civilisation extended over the whole of India, it suffered many changes, but it kept up its continuity with the old Vedic type developed on the banks of the Sindhu. The term "Hindu" had originally a territorial and not a credal significance. It implied residence in a well-defined geographical area. Aboriginal tribes, savage and half-civilised people, the cultured Dravidians and the Vedic Aryans were all Hindus as they were the sons of the same mother. The Hindu thinkers reckoned with the striking fact that the men and women dwelling in India belonged to different communities, worshipped different gods and practised different rites.

                As if this were not enough, outsiders have been pouring into the country from the beginning of its history and some have made for themselves a home in India and thus increased the difficulty of the problem. How was Hindu society built up out of material so diverse, so little susceptible in many cases to assimilation and scattered across a huge continent measuring nearly two thousand miles from north to south and eighteen hundred miles from west to east? It cannot be denied that in a few centuries the spirit of cultural unity spread through a large part of the land and racial stocks of varying levels of culture become steeped in a common atmosphere. The differences among the sects of the Hindus are more or less on the surface and the Hindus as such remain a distinct cultural unit, with a common history, a common literature and a common civilisation. Mr. Vincent Smith observes, "India beyond all doubt possesses a deep underlying fundamental unity, far more profound than that produced either by geographical isolation or by political superiority. That unity transcends the innumerable diversities of blood, colour, language, dress, manners and sect."

Page, 13, 14.

 

There  has been no such thing as a uniform stationary unalterable Hinduism whether in point of belief or practice. Hinduism is a movement, not a position ; a process, not a result ; a growing tradition, not a fixed revelation. Its past history encourages us to believe that it will be found equal to any emergency that the future may throw up, whether on the field of thought or of history.

Page, 129, 130

 

पुस्तक – "स्वदेशी समाज", लेखक : रविन्द्रनाथ टैगोर

बहुलता में ऐक्य की उपलब्धि, वैचित्र्य के बीच ऐक्य-स्थापना, यही भारत वर्ष का अंतर्निहित धर्म है. भारत पार्थक्य को विरोध नहीं समझता, परकीय शत्रु नहीं समझता. बिना किसी का विनाश किये, एक बृहत व्यवस्था में सभी को स्थान देना चाहता है. सभी पंथों को वह स्वीकार करता है, अपने-अपने स्थान पर प्रत्येक का महात्म्य वह देख पाता है.

      भारत का यही गुण है, इसलिए किसी समाज को हम अपना विरोधी समझकर भयभीत नहीं होंगे. प्रत्येक नए संघात से अंततः हम अपने विस्तार की ही प्रत्याशा करेंगे. हिन्दू, बौद्ध, मुस्लमान और ईसाई भारत की भूमि पर युद्ध करके मरेंगे नहीं. यहाँ वे सामंजस्य ढूंढ सकेंगे. वह सामंजस्य अहिंदू नहीं, बल्कि विशेष रूप से हिन्दू होगा. उसके अंग प्रत्यंग चाहे देश विदेश के हों, उसका प्राण, उसकी आत्मा भारतीय होगी. 






रूप या गुण



 

 


 

रूप या गुण
-रचनचंद जैन

 

सम्राट चंद्रगुप्त ने एक दिन अपने प्रतिभाशाली मंत्री चाणक्य से कहा- 
"कितना अच्छा होता कि तुम अगर रूपवान भी होते।" 
चाणक्य ने उत्तर दिया, 
"महाराज रूप तो मृगतृष्णा है। आदमी की पहचान तो गुण और बुद्धि से ही होती है, रूप से नहीं।"

"क्या कोई ऐसा उदाहरण है जहाँ गुण के सामने रूप फींका दिखे। चंद्रगुप्त ने पूछा।
"ऐसे तो कई उदाहरण हैं महाराज, चाणक्य ने कहा, "पहले आप पानी पीकर मन को हल्का करें बाद में बात करेंगे।"
फिर उन्होंने दो पानी के गिलास बारी बारी से राजा की ओर बढ़ा दिये।

"महाराज पहले गिलास का पानी इस सोने के घड़े का था और दूसरे गिलास का पानी काली मिट्टी की उस मटकी का था। अब आप बताएँ, किस गिलास का पानी आपको मीठा और स्वादिष्ट लगा।" 
सम्राट ने जवाब दिया- "मटकी से भरे गिलास का पानी शीतल और स्वदिष्ट लगा एवं उससे तृप्ति भी मिली।" 

वहाँ उपस्थित महारानी ने मुस्कुराकर कहा, "महाराज हमारे प्रधानमंत्री ने बुद्धिचातुर्य से प्रश्न का उत्तर दे दिया। भला यह सोने का खूबसूरत घड़ा किस काम का जिसका पानी बेस्वाद लगता है। दूसरी ओर काली मिट्टी से बनी यह मटकी, जो कुरूप तो लगती है लेकिन उसमें गुण छिपे हैं। उसका शीतल सुस्वादु पानी पीकर मन तृप्त हो जाता है। आब आप ही बतला दें कि रूप बड़ा है अथवा गुण एवं बुद्धि?"

 

-







Tuesday, August 19, 2014

Fwd: MESSAGE FROM MANJUL BHARGAVA - THE FIELD MEDAL WINNER.



Fields Medal winner Manjul Bhargava's 3 ideas to overcome fear of maths

Sourabh Gupta  New Delhi, August 19, 2014 | UPDATED 17:03 IST
 

Princeton University professor Manjul BhargavaManjul Bhargava, the first Indian-origin mathematician to win the coveted Fields Medal, says the inspiration behind his discoveries in number theory has been the classic works of ancient Indian mathematicians.

"Their works contain incredible mathematical discoveries, and were very inspirational to me as a young mathematician. The classic works of Pingala, Hemachandra, and Brahmagupta have been particularly influential in my own work," the 40-year-old Princeton University professor told IndiaToday.in in a detailed email interview.

In the interview, he also goes on the explain how the ancients derived elegant mathematical patterns from rhythms of Sanskrit poetry and how he managed to simplify and expand the work of 18th century German maths legend Carl Friedrich Gauss with the help of Hemchandra's Identity and a simple Rubik's Mini-Cube.

Bhargava also offers three suggestions to teachers and students in India to make maths learning fun.

Here is the full Q&A:

Q: Can you describe for our readers, in simple terms, the nature of the number theory work for which you have been awarded?

A: I work in the area of number theory, which studies the whole numbers ..., -2, -1, 0, 1, 2, ... and special whole numbers like the primes, and their properties and the equations that they satisfy.

My work was primarily about deciding when certain fundamental equations in mathematics (such as quadratic forms and elliptic curves) have solutions in the whole numbers. My work introduced, in particular, a new geometric method for answering such questions.

Manjul Bhargava receives the Fields Medal at the International Congress of Mathematicians (ICM) in Seoul on August 12. Photo: ICMQ: We read in an interview that you have followed ancient Indian mathematics and works of Brahmagupta and Hemchandra. Please tell us a little more about what you feel about ancient Indian mathematics, and about Vedic mathematics too, on which there is a lot of debate in India.

A: In part because of the scientific nature of the Sanskrit language, many remarkable linguistic/poetic/mathematical works were written in ancient times in India. Growing up, I had a chance to read some of the works of the masters: the great linguists/poets such as Panini, Pingala, and Hemachandra, as well as the great mathematicians Aryabhata, Bhaskara, and of course Brahmagupta.  Their works contain incredible mathematical discoveries, and were very inspirational to me as a young mathematician.

The classic works of Pingala, Hemachandra, and Brahmagupta have been particularly influential in my own work.

Q: You have said that you found inspiration to do maths through tabla playing and Sanskrit. How?

A: My greatest influences while growing up were my grandfather, a renowned scholar of Sanskrit and ancient Indian history, and my mother, a mathematician with strong interests also in music and linguistics.  As a result, I also developed deep interests in language and literature, particularly Sanskrit poetry, and in classical Indian music.  I learned to play a number of musical instruments, such as sitar, guitar, violin, and keyboard.  But I always enjoyed rhythm and percussion the most!  My favourite instrument was the tabla.  I enjoyed thinking about the mathematics of rhythm in classic Hindustani and Carnatic music.

While growing up, I learned from my grandfather how much incredible mathematics was discovered in ancient times by scholars who considered themselves not mathematicians, but poets (or linguists).  Linguists such as Panini, Pingala, Hemachandra, and Narayana discovered some wonderful and deep mathematical concepts while studying poetry.  The stories that my grandfather told me about them were very inspirational to me.

Here is an example, originating in 500 B.C., that has been particularly fascinating to me as a drummer.

In the rhythms of Sanskrit poetry, there are two kinds of syllables - long and short. A long syllable lasts two beats, and a short syllable lasts one beat.  A question that naturally arose for ancient poets was: how many rhythms can one construct with exactly (say) eight beats, consisting of long and short syllables?  For instance, one can take long-long-long-long, or
short-short-short-long-long-short.

The answer was discovered by the ancients, and is contained in Pingala's classical work Chandashastra, which dates back to between 500 and 200 B.C.

Here is the elegant solution.  We write down a sequence of numbers as follows. We first write down the numbers 1 and 2.  And then each subsequent number is obtained by adding up the two previous numbers.

So, for example, we start with 1 and 2, and then 1+2 is 3, so we have so far 1 2 3.  The next number is obtained by adding up the last two numbers 2 and 3, which is 5.  So we have so far 1 2 3 5.  The next number written is then 3+5 which is 8.  In this way, we get a sequence of numbers 1 2 3 5 8 13 21 34 55 89... The n-th number written tells you the total number of rhythms, consisting of long and short syllables, having n beats. So for 8 beats, the answer is that there are 34 such rhythms in total.

This sequence of numbers is now ubiquitous in mathematics, as well as in a number of other arts and sciences!  The numbers are known as the Hemachandra numbers, after the 11th century linguist who first documented and proved their method of generation -- called a "recurrence relation" in modern mathematics.  The numbers are also known as the Fibonacci numbers in the West, after the famous Italian mathematician who wrote about them in the 12th century.  

These numbers play an important role now in so many areas of mathematics (there is even an entire mathematical journal, the Fibonacci Quarterly, devoted to them!). They also arise in botany and biology.  For example, the number of petals on a daisy tends to be one of these Hemachandra numbers, and similarly for the number of spirals on a pine cone (for mathematical reasons that are now essentially understood).

One of my favorite photographs, which I keep in my office, is of a vast field of daisies, in which every daisy has 34 petals!  (Recall that 34 is the same number that appeared as the answer to our question about 8 beat rhythms, revealing a hidden connection that mathematicians now understand.)

This story inspired me when I was growing up because it is a wonderful example of a simple idea that grew into something so omnipresent, important, and deep- unraveling surprising and beautiful connections among different realms of thought.  There are many examples of this phenomenon in mathematics and its sister areas; I grew up learning many examples stemming from Sanskrit poetry, and is one of those things that always makes a mathematician's eyes light up.

Manjul Bhargava (second from left) addresses a press conference with three other Fields Medalists Artur Avila (first from left), Martin Hairer (third) and Maryam Mirzakhani (fourth) at the International Congress of Mathematicians (ICM) in Seoul on August 13. Photo: ICMQ:  We were pleasantly surprised to know that Ustad Zakir Hussain gave you lessons in tabla. How was he as a teacher?

A: I first started learning music from my mother, who sings and also plays the tabla.  When I was maybe 3 years old, I used to hear my mother playing tabla often, and I asked her to teach me to play a little bit.  She tried to teach me the basic sound "na".

She demonstrated the sound to me, and I tried to mimic her to reproduce the sound, but nothing came out. I was hooked! I always loved the beauty and the intricacy of the tabla sound and repertoire, and how it also perfectly complemented sounds on the sitar, or vocal, etc.  

I learned with my mom first, and then with Pandit Prem Prakash Sharma in Jaipur whenever I visited there.

I met Zakir-ji when I was an undergraduate at Harvard.  He came to perform there when I was a third year student. I had the exciting opportunity to meet him afterwards at a reception, and he invited me to visit him in California (where he lives).  I have had the great pleasure and privilege of learning from him a bit off and on since then. He is not just an incredible artist, but also an amazing teacher.  

More than that, he has been a wonderful and inspirational friend, and he and his whole family - in both California and Bombay - have been such a huge source of love, encouragement, and support to me for so long, and I am very grateful to them for that.

Q: You are known to use magic tricks in your class to explain points. As a professor, what would be your three suggestions to teachers in India to create interest in maths in the classroom, especially among students who fear the subject?

A: - Maths problems should be motivated not just through the sciences, but also through the arts: puzzles, toys, magic, poetry, music - these should all form a key part of the mathematics classroom.

- Students should not be taught to solve problems in a robotic way; instead, they should be guided to discover key mathematics ideas on their own. Maths should be a creative exciting process of discovery!

-Maths should be interactive and collaborative.  Students should be encouraged to discover things together, and work together.

This is how mathematics research is, and so this should be reflected in the classroom!

Manjul Bhargava at a press conference at International Congress of Mathematicians (ICM) in Seoul on August 13. Photo: ICMQ. Again as a professor, what would be your advice to students who fear the subject? Any books or online resources you would recommend.

A: When people see mathematics done as described above, as a playful, creative, interactive subject, they see that it is not terrifying at all - it is beautiful! Among my favorite books as a child that taught me a lot about the fun of mathematics were those of Martin Gardner, e.g., his book "Mathematics, Magic, and Mystery".

Q:  You are famous for finding a simpler way to express Gauss composition law through Bharmagupta's work and Rubik's Cube? Can you explain how you did it?

A: Gauss's law says that you can compose two quadratic forms (i.e., expressions of the shape ax^2+bxy+cy^2, where a, b, c are fixed whole numbers and x and y are the variables) to get a third such quadratic form.

I was in California in the summer of 1998, and I had a 2 x 2 x 2 mini-Rubik's cube in my room. I was visualizing putting numbers on each of the corners, and I saw these binary quadratic forms coming out, three of them. I just sat down and wrote out the relations between them, and realized that I had found a simple description of Gauss's law. It was a great day!

I can give more details if you are interested: A very classical question in mathematics is: what whole numbers can be expressed as the sum of two squares?  (i.e., what whole number values are taken by the polynomial x^2 + y^2, for whole number values of x and y?) For example, 5 is such a number, because 5 = 1 + 4 = 1^2 + 2^2, but 7 is not.

One ancient theorem about such numbers is: if you take two whole numbers that are each a sum of two squares, and you multiply them, then you will always again get a number that is a sum of two squares!  (Please try it!)

The reason for this is the following remarkable identity: (a^2 + b^2) (c^2 + d^2) = (ac - bd)^2 + (ad + bc)^2.

This identity gives an explicit method for taking two numbers that are each a sum of two squares, and expressing the product again as a sum of two squares.  

This identity was discovered by Diophantus in the third century, and is a first case of Gauss composition: We are taking an expression of the form x^2 + y^2, and multiplying it with another expression of the form x^2 + y^2, and we are ending up with a third quadratic expression, also of the form x^2+y^2!

More generally, for any number n, if you take two whole numbers that are each a square plus n times a square, and you multiply them, you will always end up again with a number that is a square plus n times a square. This is because of a generalization of the above identity, discovered by Brahmagupta in 628. 

It was not until Gauss that this phenomenon was fully understood.  Gauss found all triples Q, R, S of quadratic expressions such that: if a is any value taken by Q, and b is any value taken by R, then the product ab will always be a value taken by S.  In that case, we say that "the composition of Q and R is S" (in Gauss's law of composition).  For example, the composition of Q = x^2 + ny^2 and R = x^2 + ny^2 is again S = x^2 + ny^2, due to Brahmagupta's identity. 

Gauss showed that, in general, S is essentially uniquely determined by Q and R, so it makes sense to say that S is the composition of Q and R.  (By "quadratic expression", we mean here an expression of the form ax^2 + bxy +cy^2, where a, b, c are fixed whole numbers, and x and y are the variables.)

Gauss discovered this law of composition in 1801 in his famous work Disquisitiones Arithmeticae, but it took about 20 pages of complicated calculation to describe the composition law in general.

In my Ph.D. thesis, inspired by Rubik's cubes as you mentioned, I found a very simple way to formulate Gauss composition, which took only a few lines to describe. (Please see, e.g., pages 10, 11, and 12 of this link).

This new perspective on Gauss composition also led me in my Ph.D. thesis to 13 new laws of composition, which applied to higher degree polynomials and to polynomials in more than 2 variables (Gauss composition applies to binary quadratic forms, i.e., degree 2 polynomials in two variables).

Previously, it was thought that Gauss composition is an isolated phenomenon that applies only to quadratic expressions in two variables.

My Ph.D. thesis work showed that it was in fact part of a much larger theory. That's probably more than you wanted to know! :)

Q:  Do you think maths is a natural gift or can it be inculcated in students by proper guidance?

A: I think it can be a combination of both, but proper guidance/encouragement/inspiration is perhaps the more important aspect. A student's talent and interest has to be fostered and cultivated in order to truly bloom.